Saturday, June 13, 2026

एआई और ज्योतिष का सफल भविष्य या चुनौती’ पर एक दिवसीय सेमिनार 5 को

भिलाई : न्यूज़ 36 : ज्योतिष विज्ञान शोध संस्थान छत्तीसगढ़ की ओर से ‘एआई और ज्योतिष का सफल भविष्य या चुनौती’ विषय पर एक दिवसीय सेमिनार 5 जुलाई को अपरान्ह 3 बजे से सेमिनार हॉल कॉफ़ी हॉउस भिलाई निवास में आयोजित है। आयोजन समिति की ओर से नंदलाल चौधरी ने बताया कि महत्वपूर्ण समसामयिक विषय पर आयोजित सेमिनार में एक आचार्य ज्योतिष द्वारा उपयोगी एआई के चयन, एआई के सफलता पूर्वक उपयोग,उपयोग में बरती जाने वाली सावधानी के सम्बन्ध में जानकारी दी जाएगी।
चौधरी ने कहा कि वर्तमान में एआई के बढ़ते उपयोग से कुछ मूलभूत चिंताए सामने आ रही हैं। इनमें एआई ज्योतिष के प्रश्नों के तत्काल जवाब दे रहा है, जबकि एक विद्वान् ज्योतिष को फल कथन के लिए कुंडली में जन्मविवरण डालने, आकलन कर विश्लेषण करने में व गणना कर फलकथन में समय लगना स्वाभाविक है। ऐसे में इस गंभीर विषय पर चिंतन के लिए यह सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। इस सेमिनार में देश/राज्य/जिले के ज्योतिष भाग ले सकते है। सेमिनार स्थल की क्षमता बहुत सीमित है, इसलिए पूर्व पंजीयन आवश्यक है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news