दुर्ग : न्यूज़ 36 : अंजोरा चौकी क्षेत्र में लगातार मारपीट ,चाकू बाजी के घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। इससे लोगों में दहशत व्याप्त हो रहा है, वहीं पुलिस की रात्रि पेट्रोलिंग पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह लगभग 5:00 बजे दीपक कुमार चंद्रिकापुरे को चार अज्ञात आरोपियों ने रोक कर बहस बाजी करते हुए मारपीट की और उस पर कटर से हमला कर दिया। इससे दीपक कुमार को चोटे आई। आरोपियों ने उसका मोबाइल, उसके जेब में रखी हुई रकम एवं वाहन को लूट लिया और घटना स्थल से फरार हो गए। जानकारी मिलने पर अंजोरा चौकी पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और लोगों से पूछताछ की जा रही है।
