Friday, June 12, 2026

दुर्ग न्यायालय परिसर में खड़ी बाइक की दिनदहाड़े चोरी

दुर्ग : न्यूज़ 36 : प्रैक्टिस के लिए न्यायालय आए प्रार्थी की मोटरसाइकिल अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रितेश राखोण्डे कादंबरी नगर दुर्ग निवासी है। वह विधि का छात्र है और जिला न्यायालय दुर्ग में प्रैक्टिस करता है। 6 जून की दोपहर को न्यायालय दुर्ग में प्रैक्टिस के लिए आया हुआ था। जिला न्यायालय परिसर बार नंबर चार पार्किंग में अपनी वाहन मोटरसाइकिल होंडा शाइन सी जी 07 ए आर 4409 को उसने खड़ी कर दिया था। शाम लगभग 5:00 बजे वह बाहर निकल कर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल खड़े किए जगह पर नहीं थी। अपने स्तर पर आसपास तलाश करने के बाद प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news