भिलाई : न्यूज़ 36 : वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन के प्रयास से मुख्यमंत्री नगरीय स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम क्षेत्र में विभिन्न आधारभूत विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ 25 लाख 47 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को बेहतर आवागमन, जल निकासी और मूलभूत सुविधाओं का लाभमिलेगा। स्वीकृत परियोजना के तहत प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम में पहुंच मार्ग निर्माण, नाली निर्माण और विद्युतीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य कराए जाएंगे। लंबे समय से क्षेत्रवासी इन सुविधाओं की मांग कर रहे थे, जिसे विधायक रिकेश सेन ने लगातार शासन स्तर पर उठाया। अब स्वीकृति मिलने के बाद इन कार्यों के पूरा होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, जलभराव की समस्या में कमी आएगी और क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होगी। विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर विधायक रिकेश सेन ने राज्य सरकार तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की सकारात्मक सोच और – जनहितकारी दृष्टिकोण के कारण वैशाली नगर क्षेत्र को यह महत्वपूर्ण सौगात मिली है।
