Wednesday, June 10, 2026

अवैध शराब परिवहन करते 4 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 115 पौवा देसी शराब और दो मोटरसाइकिल सहित करीब 97 हजार रुपये का सामान जब्त किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पहला मामला नंदिनी नगर थाना क्षेत्र का है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहे सम्पूरण दास और महेश टंडन को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 40 पौवा देसी शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। दूसरे मामले में नंदिनी नगर पुलिस ने ग्राम कोकड़ी निवासी हुमन जांगड़े को गिरफ्तार किया। आरोपी मोटरसाइकिल से 45 पौवा देसी शराब का परिवहन कर रहा था। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल जब्त कर ली। तीसरे मामले में खुर्सीपार थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित दुर्गा मंच के पास कार्रवाई करते हुए सुनील प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से बिक्री के लिए रखे गए 30 पौवा देसी शराब बरामद किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news