Tuesday, June 9, 2026

बीएसपी में कॉपर तार चोरी के प्रयास करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर कॉपर तार चोरी करने का प्रयास करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को भिलाई भट्ठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 130 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तार बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 97 हजार 500 रुपये बताई गई है।

सीआईएसएफ की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार 6 जून 2026 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने थाना भिलाई भट्ठी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि भिलाई इस्पात संयंत्र के ओएचबी जंक्शन-2 और 3 प्रोजेक्ट स्टोर के पीछे स्थित क्षेत्र से 65-65 किलो वजन के दो स्क्रैब कॉपर तार बंडल चोरी करने का प्रयास किया गया।

पूछताछ में खुला राज

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बीएसपी परिसरमें घुसकर कॉपर तार चोरी करने की साजिश रचने की बात स्वीकार की। घटना के दौरान सीआई

Oplus_16908288

एसएफ जवानों ने उन्हें पकड़ लिया था।

फरार तीन आरोपी भी दबोचे गए

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरु की। इस दौरान 8 जून को उमेश बाग को गिरफ्तार किया गया। वहीं 9 जून को यमन उर्फ अमन बेहरा और संदीप कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

चारों आरोपी एक ही इलाके के निवासी

गिरफ्तार आरोपियों में 20 वर्षीय सुनील कुमार, 23 वर्षीय उमेश बाग, 20 वर्षीय यमन उर्फ अमन बेहरा और 19 वर्षीय संदीप कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी पुरैना स्थित डाक बंगला उत्कल चौक क्षेत्र के निवासी हैं।

अवैध कमाई के लिए रची थी साजिश

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी स्क्रैब कॉपर तार चोरी कर उसे बेचकर अवैध आर्थिक लाभ कमाना चाहते थे। इसी उद्देश्य से उन्होंने बीएसपी के प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश किया था।

इन पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

प्रकरण के सफल निराकरण में थाना भिलाई भट्ठी प्रभारी निरीक्षक प्रकाश कांत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी और तकनीकी जांच की। कार्रवाई में उपनिरीक्षक भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू तथा आरक्षक जयनारायण यादव, बालेन्द्र द्विवेदी और युगल देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से औद्योगिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news