Tuesday, June 9, 2026

सेक्टर-9 अस्पताल को ब्रेस्टफीडिंग फ्रेंडली मान्यता

भिलाई : न्यूज़ 36 : सेल-भिलाई ‘इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र (सेक्टर-१), अस्पताल को मातृ एवं, नवजात स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए ब्रेस्टफीडिंग फ्रेंडली हास्पिटल (बीएफएचआइ) की प्रतिष्ठित मान्यता मिली है। यह मान्यता ब्रेस्टफीडिंग प्रमोशन नेटवर्क आफ इंडिया और एसोसिएशन आफ हेल्थ प्रोवाइडर्स आफ इंडिया द्वारा प्रदान की गई है। यह प्रमाणन पांच जून 2026 से चार जून 2029 तक प्रभावी रहेगा।

यह उपलब्धि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा निर्धारित सफल स्तनपान के दस चरण तथा भारत सरकार के मां कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की पुष्टि करती है। इसके साथ ही जेएलएन अस्पताल देश के उन चुनिंदा स्वास्थ्य संस्थानों में शामिल हो गया है, जो माताओं और नवजात शिशुओं को स्तनपान आधारित देखभाल के उच्च मानकों के अनुरूप सेवाएं प्रदान करते हैं। मान्यता के तहत अस्पताल में जन्म के पहले घंटे में स्तनपान शुरू कराने, मां और शिशु के बीच त्वचा से त्वचा संपर्क, रूमिंग-इन व्यवस्था, स्तनपान संबंधी विशेषज्ञ परामर्श तथा माताओं को सहयोगात्मक वातावरण उपलब्ध कराने जैसी व्यवस्थाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है। यह सम्मान बीपीएनआइ के केंद्रीय समन्वयक डा. अरुण गुप्ता और एएचपीआइ के महानिदेशक डा. गिरधर ज्ञानी द्वारा प्रदान किया गया। इस प्रक्रिया में यूनिसेफ, इंडियन एकेडमी आफ पीडियाट्रिक्स तथा आइबीएफएएन का भी सहयोग रहा।

अस्पताल की इस सफलता में मुख्य
चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डा. विनीता द्विवेदी, डा. कौशलेन्द्र ठाकुर और डा. उदय कुमार के नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं बाल रोग विभागाध्यक्ष डा. सम्बिता पांडा, नवजात शिशु विभाग सु प्रभारी डा. सुबोध साहा तथा हन बीएफएचआइ समन्वयक डा. माला से चौधरी ने मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशिक्षण और मूल्यांकन प्रक्रियाओं का सफल संचालन किया।

अस्पताल प्रशासन ने प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, नर्सिंग टीम और टीम लीडर शैला अब्राहम के योगदान की भी सराहना की।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news