भिलाई : न्यूज़ 36 : शिवसेना दुर्ग इकाई द्वारा किसानों के हित में खाद एवं बीज उपलब्ध कराने एवं निजी खाद्य विक्रेताओं को अपने दुकान के बाहर सूचना पटल लगाने टोल फ्री नंबर लगाने तथा पिछले वर्ष निजी व्यापारियों द्वारा दो से तीन गुना अधिक दर पर खाद बीज विक्रय किया गया था, जिससे किसानों को कृषि कार्यों में अत्यंत कठिनाई महसूस हुई थी।
इसके विरोध में शिवसेना किसानों के साथ खड़ी है,अतः सोसाइटी में शासन द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बीज विक्रय किया जाता है तो किसान संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज करा सके उसके लिए सभी सोसाइटी में टोल फ्री नंबर लगाया जाए।जिससे किसान जागरूक हो कृषि कार्य कर सके।।
इस मौके पर दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष योगेश कानेकर जिला अध्यक्ष सम्राट सिंह,ग्रामीण सचिव गोवर्धन वर्मा,शिवा राजपूत,अधिराज साहू,अन्य शिव सैनिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
