Monday, June 8, 2026

स्मृति नगर क्षेत्र में बैंक कर्मचारी से मोबाइल झपटकर आरोपी फरार

दो बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई के स्मृति नगर क्षेत्र में फोन पर बात कर रही एक बैंक कर्मचारी से मोबाइल झपटकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेहरू नगर वेस्ट निवासी देविका साहू, जो बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत हैं, 6 जून की रात करीब 9:20 बजे अपनी हीरो मैस्ट्रो स्कूटी (सीजी 07 बीएल 1519) से दुर्ग से अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में वाय शेप ब्रिज के नीचे स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास उनके मोबाइल पर कॉल आया, जिसके बाद उन्होंने स्कूटी रोककर फोन पर बात करना शुरु किया।

इसी दौरान दुर्ग की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक उनके हाथ में रखा वनप्लस नॉर्ड 3 (5जी) मोबाइल झपटकर फरार हो गए।घटना के बाद देविका साहू ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे।

पीड़िता ने चौकी स्मृति नगर में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि झपटे गए मोबाइल में एयरटेल के दो सिम कार्ड लगे हुए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 0806/2026 दर्ज किया है।

सुपेला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news