भिलाई : न्यूज़ 36 : नवविवाहिता ने अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि वार्ड-48 मिलावट पारा खुर्सीपार निवासी विजय लक्ष्मी साहू उर्फ पायल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक तीन माह की गर्भवती थी। पति शुभम और पायल का विवाह 15 माह पहले हुआ था। मृतका की मां शाम को पायल से मिलने आई थीं। उस समय विजय लक्ष्मी रसोई का काम कर रही थी। परिजनों ने बताया कि विजय लक्ष्मी ने अपने ससुर से कहा कि वह पांच मिनट में कमरे से बाहर आने की बात कही और काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। परिवार ने उसे आवाज लगाना शुरु किया तो कोई जवाब नहीं मिला तो कमरे का दरवाजा खोला गया। तब पायल की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मृतका विजय लक्ष्मी ओपन स्कूल से 12वीं की परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी। परिजनों के मुताबिक उसे किसी तरह की परेशानी नहीं थी। विजय लक्ष्मी और शुभम प्रधान ने प्रेम विवाह किया था। दोनों ने आर्य समाज में शादी की थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि धार्मिक आयोजनों, विशेषकर नवरात्रि, महाशिवरात्रि के दौरान भजन-कीर्तन में मृतका का काफी रुची था। शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेजा।
मौके से सुसाइडल नोट भी मिला :
सीएसपी प्रशांत पैकरा ने बताया कि घटनास्थल के पास से सुसायडल नोट मिला है। जिसमें पति के बारे में लिखा है कि वह अपना ध्यान रखना। शराब मांस खाने मना किया है। मृतका ने अपनी मां को भी याद किया। सुसायडल नोट को हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराया जाएगा। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है। जांच के बाद ही कारण पता चलपाएगा।
