Saturday, June 6, 2026

जेके लक्ष्मी सीमेंट में मजदूर की मौत

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

भिलाई : न्यूज़ 36 : नंदिनी थाना क्षेत्र स्थित जेके लक्ष्मी सीमेंट संयंत्र में कार्यरत एक मजदूर की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद साथी कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधन ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम सेमरिया निवासी छन्नू लाल देवांगन (60) लंबे समय से जेके लक्ष्मी सीमेंट कंपनी में कार्यरत थे। गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे ड्यूटी के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत होकर गिर पड़े। घटना के बाद सहकर्मियों और प्रबंधन ने उन्हें तत्काल नेहरू नगर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया।

हार्ट अटैक की आशंका, रिपोर्ट से होगी पुष्टि : 

अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। नंदिनी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजन ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन परिजन को सौंप दिया। इधर, मृतक के उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news