Saturday, June 6, 2026

हेमचंद विवि में बनेगा स्टार्टअप इकोसिस्टम, छात्रों को मिलेगा नवाचार का बड़ा मंच

मेंटरशिप, पेटेंट, डीपीआईआईटी रजिस्ट्रेशन और उद्योगों से जुड़ने की सुविधा

भिलाई : न्यूज़ 36 : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय परिसर में जल्द ही स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विशेष इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों और युवाओं को नवाचार, स्वरोजगार और स्टार्टअप संस्कृति से जोड़ना है। विवि इसके लिए अनुभवी संस्थाओं का चयन करेगा, जो छात्रों को आइडिया से लेकर व्यवसाय स्थापित करने तक मार्गदर्शन देंगी।

इस पहल के तहत विद्यार्थियों को उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी), प्रशिक्षण, कार्यशालाएं और

विशेषज्ञों की मेंटरशिप उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही डीपीआईआईटी रजिस्ट्रेशन, पेटेंट फाइलिंग, बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी सहायता मिलेगी। विवि उद्योगों और संस्थानों के साथ एमओयू कर छात्रों को व्यावहारिक अनुभव तथा नेटवर्किंग के अवसर भी उपलब्ध कराएगा।

22 जून तक मांगे गए प्रस्ताव

विवि का फोकस एग्रीटेक, हेल्थ एवं आयुष, एडटेक, क्लीन टेक, माइनिंग टेक तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

(एआई) जैसे उभरते क्षेत्रों पर रहेगा। चयनित गतिविधियों का संचालन करने के संस्था इनक्यूबेशन साथ स्टार्टअप्स के प्रदर्शन का मूल्यांकन भी करेगी। विश्वविद्यालय ने ईओआई के माध्यम से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं, जिनकी अंतिम तिथि 22 जून निर्धारित की गई है।

विश्वविद्यालय युवाओं को स्टार्टअप और युद्यमिता से जोड़ने के लिए विशेष इकोसिस्टम तैयार कर रहा है, जिससे उन्हें नवाचार आधारित रोजगार और व्यवसाय के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

डॉ. संजय तिवारी, कुलपति

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news