Friday, June 5, 2026

अफीम के पौधे सहित मादक पदार्थ किए नष्ट

भिलाई : न्यूज़ 36 : ग्राम समोदा में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के खेत से पुलिस ने अफीम फसल की जब्ती बनाई थी। जब्त अफीम एवं अफीम डोडा सहित अन्य मादक पदार्थों को पुलिस ने गुरुवार को भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-3 प्लांट में जलाकर नष्ट कर दिया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की कीमत करीब 7.88 करोड़ रुपये बताई गई है।

पुलिस ने ग्राम समोदा में अफीम की खेती का मामला छह मार्च 2026 को उजागर किया था। मामले में पुलिस ने भाजपा नेता विनायक ताम्रकार सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नष्ट किए गए मादक पदार्थों में जब्त 14 लाख 30 हजार 100 नग अफीम के पौधे, जड़, तना, पत्ती, फूल एवं फल शामिल है जिसका वजल 62,422.2 किग्रा बताया गया है। इसके अलावा 62.540 किलोग्राम अफीम का सूखा फल (डोडा) तथा 572 ग्राम अफीम युक्त मिश्रित डोडा बुक्की का भी विधिवत नष्टीकरण किया गया। पुलिस मुख्यालय रायपुर एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार गठित रेंज स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल समिति ने न्यायालयीन एवं वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया। समिति के अध्यक्ष एवं दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य के नेतृत्व में यह कार्रवाई भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के एसएमएस-3 प्लांट में की गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल तथा आबकारी उपायुक्त शशांक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news