Monday, September 28, 2026

खुर्सीपार में घर में घुसकर मारपीट,8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

भिलाई : न्यूज़ 36 : खुर्सीपार थाना क्षेत्र की देवार बस्ती में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर आठ आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार देवार बस्ती खुर्सीपार निवासी 40 वर्षीय सरिता देवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 3 जून 2026 की सुबह करीब 9 बजे उसके घर में कुछ लोग जबरन घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।

शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने उसके 17 वर्षीय पुत्र देवा पर नशीले पदार्थ बेचने और मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए हमला किया। आरोप है कि अनिकेत दिवरा, चंद्रपाल देवार, अमजद देवार, गुड्डू उर्फ विमल, आर्यन उर्फ मुत्तु, आदर्श उर्फ गोंगा, विद्या उर्फ सेमडी और बसंती टांगेवाली ने लाठी-डंडे, पत्थरों तथा धारदार वस्तु से हमला किया।

घटना में देवा को बाएं हाथ की कोहनी में चोट आई। वहीं देवीका (16) के दाहिने हाथ की कलाई, जोगिता देवार (18) की उंगली, नीतू रेड्डी (35) के हाथ, मुंह, नाक एवं गले तथा संध्या देवार (21) की बाईं हथेली में चोटें आई हैं।पीड़िता ने बताया कि घटना को करण साहू, शिवा तथा अन्य लोगों ने देखा और बीच-बचाव किया। मारपीट की घटना का वीडियो भी मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया गया है।

प्रार्थिया सरिता देवार की शिकायत पर खुर्सीपार पुलिस ने अपराध क्रमांक 200/2026 दर्ज करते हुए आरोपी अनिकेत दिवरा, चंद्रपाल देवार, अमजद देवार, गुड्डू उर्फ विमल, आर्यन उर्फ मुत्तु, आदर्श उर्फ गोंगा, विद्या उर्फ सेमडी तथा बसंती टांगेवाली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191 एवं 333 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news