Friday, June 5, 2026

साइंस कॉलेज दुर्ग में स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश शुरू, 3 दिनों में एक हजार से अधिक आवेदन

दुर्ग : न्यूज़ 36 : शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय (साइंस कॉलेज), दुर्ग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्रवेश पोर्टल खुलने के बाद पहले तीन दिनों में हीविभिन्न संकायों के लिए एक हजार से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। प्रवेश प्रक्रिया उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी प्रवेश मार्गदर्शिका 2026 के अनुसार संचालित की जा रही है तथा प्राप्त आवेदनों के गुणानुक्रम के आधार पर मेरिट सूची जारी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि साइंस कॉलेज, दुर्ग में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को महाविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। केवल हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के पोर्टल पर आवेदन करने से साइंस कॉलेज में प्रवेश मान्य नहीं होगा।

प्राचार्य ने बताया कि मेरिट सूची में नाम आने के बाद विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि पर महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश समिति से संपर्क करना होगा। सत्यापन के समय विद्यार्थियों को 12वीं की अंकसूची,, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इसके बाद महाविद्यालय के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय में हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी। विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों की सहायता के लिए प्रवेश समितियां भी गठित की जाएंगी।

महाविद्यालय के भौतिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. कुंभमणि देशमुख ने बताया कि प्रवेश पोर्टल में पंजीयन के दौरान विद्यार्थियों को अपनी 12वीं कक्षा से संबंधित सभी जानकारियां सही ढंग से भरनी होंगी। डीजी लॉकर से प्रमाणित जानकारी ही पोर्टल पर मान्य होगी। गलत जानकारी दर्ज करने पर प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरुप विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। महाविद्यालय में सेमेस्टर समितियां भी गठित की जाएंगी।

महाविद्यालय के भौतिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. कुंभमणि देशमुख ने बताया कि प्रवेश पोर्टल में पंजीयन के दौरान विद्यार्थियों को अपनी 12वीं कक्षा से संबंधित सभी जानकारियां सही ढंग से भरनी होंगी। डीजी लॉकर से प्रमाणित जानकारी ही पोर्टल पर मान्य होगी। गलत जानकारी दर्ज करने पर प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरुप विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। महाविद्यालय में सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत 19 विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम तथा 5 पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित हैं। इसके अलावा 3 डिप्लोमा और 18 सर्टिफिकेट कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं, जिनका लाभ बड़ी संख्या में विद्यार्थी उठा रहे हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news