Monday, September 28, 2026

दुर्ग पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 SI और सहायक उप निरीक्षकों के तबादले

दुर्ग : न्यूज़ 36 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय कुमार अग्रवाल द्वारा प्रशासनिक कारणों से जिले के 24 उप निरीक्षक (उनि) एवं सहायक उप निरीक्षक (सउनि) के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से स्थानांतरित कर नवीन पदस्थापना स्थल पर पदस्थ किया गया है।
आदेश के तहत यातायात शाखा भिलाई, नियंत्रण कक्ष, विभिन्न थाना क्षेत्रों तथा रक्षित केंद्र दुर्ग में पदस्थ अधिकारियों के कार्यस्थलों में व्यापक बदलाव किया गया है। कई अधिकारियों को यातायात शाखा भिलाई में पदस्थ किया गया है, जबकि कुछ को थाना छावनी, पुरानी भिलाई, पाटन, वैशाली नगर, खुर्सीपार, कुम्हारी, उतई, भिलाई नगर और अमलेश्वर जैसे थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्थानांतरित अधिकारियों में उप निरीक्षक यशवंत सिंह राठौर, भीष्म प्रसाद टंडन, दरबारी राम तारम, उदयशंकर झा सहित सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह, सुरेन्द्र सिंह, प्रदीप तिवारी, लेखराज हरिवंश, राजेश मणि, धर्मेन्द्र देवांगन समेत कुल 24 अधिकारी शामिल हैं।

पुलिस विभाग के अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने तथा कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से यह तबादला सूची जारी की गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news