Monday, September 28, 2026

दुर्ग में अब बिना बिल्डिंग परमिशन नए नल कनेक्शन की अनुमति नहीं

दुर्ग : न्यूज़ 36 : शहर के आउटर इलाके में जलापूर्ति को लेकर हो रही परेशानी को देखते हुए महापौर अलका बाघमार ने बिना बिल्डिंग परमिशन नल कनेक्शन दिए जाने पर रोक लगा दी है। साथ ही जहां निजी कनेक्शन हैं, वहां के सार्वजनिक कनेक्शन बंद किए जाएंगे।

शहर की आबादी हर साल बढ़ रही है। इसमें भी ज्यादातर विस्तार आउटर इलाके में हो रहा है। जबकि इन्हीं इलाके में जलापूर्ति को लेकर अधिक समस्या है। क्योंकि निगम अस्थाई कनेक्शन के नाम पर अतिरिक्त शुल्क लेते हुए नल कनेक्शन दे रहा है। नतीजा जिन्होंने बिल्डिंग परमिशन लेकर स्थाई नल कनेक्शन लिया है, उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। नलों में पानी लो प्रेशर के साथ आ रहा है। क्षेत्र की पानी टंकी पर दबाव बढ़ गया है। इसलिए वार्ड एक से 10 के विकास कार्यों के साथ-साथ समस्याओं की समीक्षा के लिए बुधवार को बुलाई गई बैठक में महापौर अलका बाघमार ने यह निर्देश दिए। बैठक में महापौर ने सार्वजनिक कनेक्शनों को भी बंद करने के निर्देश दिए। बताया गया कि ऐसे नल कनेक्शनों की संख्या 400 से 500 है। बैठक में पार्षदों ने साफ-सफाई व्यवस्था, सड़क और नाली निर्माण, पाइपलाइन विस्तार, पाइपलाइन लीकेज, बोर रिपेयरिंग आदि के भी मुद्दे उठाए।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news