भिलाई : न्यूज़ 36 : ऑनलाइन फायनल क्रिकेट मैच आरसीबी व गुजरात टाईटन्स के मध्य चल रहे मैच में हारजीत का दांव लगाया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिलने पर दो सटोरिया को गिरफ्तार किया है। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि कसाई मोहल्ला नहर किनारे कुंआ के पास बैठकर ऑनलाइन क्रिकेट मैच में सट्टा लगाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर छावनी पुलिस ने दबिश दिया। पुलिस ने दो सटोरिया सर्कुलर मार्केट श्रीराम डेयरी के पास कैम्प 2 निवासी आतीश गौर, प्रकाश आटा चक्की के पास कैम्प 2 नियाज अहमद को पकड़ा गया। सटोरिया आतिश, नियाज के पास से मोबाइल जब्त किया गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर स्वीकार किया कि फेयर प्ले नामक आईडी से ऑनलाईन लिंक पर सटटा खेलते और खिलाते थे। सारा हिसाब किताब व्हाट्सअप में रखा करते थे जो पैसे लाभ के रूप में मिलता था। बड़ा सटोरिया नियाज है पुलिस ने पहले भी आईपीएल सट्टा में कई बार कार्रवाई कर चुकी है। फेयर फ्ले नामक पैनल महादेव सट्टा ग्रुप का ही है, जिसका साल भर पहले काफी जोर-शोर से प्रचार प्रसार भी किया गया था। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद लुप्त गया था फिर अब फेयर प्ले का नाम सुर्खियों में आने के बाद कई सटोरिया लपेटे में आ सकते है।
