Tuesday, June 2, 2026

खुले में शराब पीने व हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

31 मई को चलाया गया अभियान, 55 प्रकरण दर्ज

भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दुर्ग पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने अड्डेबाजी, खुले में शराब सेवन और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत 55 प्रकरण दर्ज किए हैं।

नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि 31 मई को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल पेट्रोलिंग टीमों द्वारा बाजारों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए लोगों, अड्डेबाजी करने वालों और शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की गई।

अलग-अलग अनुभागों में हुई कार्रवाई

पुलिस द्वारा दर्ज कुल 55 मामलों :

छावनी अनुभाग में 22 प्रकरण

भिलाई नगर अनुभाग में 18 प्रकरण

दुर्ग अनुभाग में 8 प्रकरण

धमधा अनुभाग में 7 प्रकरण, दर्ज किए गए पुलिस ने बताया कि जिले में प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 11:30 बजे तक मोबाइल पेट्रोलिंग के जरिए सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी रखी जा रही है। रात्रि के समय अनावश्यक भीड़ एकत्र कर हुड़दंग करने वालों पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की चेतावनी

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, अड्डेबाजी और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news