Sunday, May 31, 2026

हुडको मस्जिद कमेटी मिली सड़क हादसे के मृत नौजवान के परिवार से, सौंपी सहायता राशि

भिलाई : न्यूज़ 36 : हाल ही में चंद्रा-मौर्या टॉकीज चौक में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सेक्टर-2 स्ट्रीट-16 निवासी सलीम अली के परिवार को मदद पहुंचाने के लिए सामाजिक पहल की गई। हजरत बिलाल मस्जिद, हुडको भिलाई की ओर से आवाम के बीच नमाज में ऐलान किया गया था। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी सहयोग दिया। इस तरह सामाजिक सहयोग से मृतक सलीम अली के परिजनों को ₹1,17,500 (एक लाख सत्रह हजार पांच सौ रुपये) की आर्थिक सहायता कमेटी की ओर से प्रदान की गई।
मृतक सलीम अली हुडको मस्जिद में भी एसी रिपेयरिंग का काम करते थे। उनकी 3 बेटियां है और इनमें सबसे छोटी महज 11 दिन की है। परिवार की संकट की इस घड़ी को देखते हुए मस्जिद कमेटी ने सेक्टर-2 पहुंच कर मुलाकात की और सहायता राशि दी। इस दौरान हजरत बिलाल मस्जिद, हुडको के सदर शाहिद अहमद रज्जन, सेक्रेट्री नईमुद्दीन, आसिफ खान, जहीर अहमद, गुड्डु, शाहनवाज कुरैशी, अकरम, रियाज खान व अन्य लोग मौजूद थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news