Saturday, March 14, 2026

घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी, अपराध दर्ज

दुर्ग : न्यूज़ 36 : घर के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी करना प्रार्थिया को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी कर ली। प्रार्थिया की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि गजराज परिसर हाउसिंग बोर्ड के पास निवासी श्रीमती नीलम तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि 2 मार्च की रात को उसने अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस सीजी 12 एच 8684 जो उसके पति प्रमोद कुमार तिवारी के नाम से पंजीकृत है उक्त वाहन को रोज की तरह उसने अपने आवास के सामने खड़े कर दिया था।दूसरे दिन सुबह बाहर निकल कर देखी तो खड़े किए जगह पर मोटरसाइकिल नहीं थी। आसपास तलाश करने के बाद प्रार्थिया ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news