Saturday, February 21, 2026

250 मकानों की ली तलाशी, किरायेदारों का किया सत्यापन

भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले में अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को भिलाई नगर जोन अंतर्गत संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विशेष सर्च अभियान चलाया गया। अभियान  के दौरान दीनदयाल कालोनी खम्हरिया, स्मृति नगर क्षेत्र में 290 मकानों की तलाशी ली गई। बाहरी राज्यों व जिलों से आकर किराये से निवास कर रहे 25 व्यक्तियों का फिंगर प्रिंट एवं सत्यापन किया गया।

भिलाई नगर जोन अंतर्गत सुपेला, स्मृति नगर, वैशाली नगर, पुलगांव सहित संयुक्त टीम संदिग्ध स्थानों एवं व्यक्तियों के सघन सर्च अभियान चलाने सुबह चार बजे मौके पर पहुंच गई। सुबह चार से आठ बजे तक चलाए गए अभियान के दौरान 290 मकानों की तलाशी एवं 25 किरायेदारों का सत्यापन किया गया। सशक्त एप के माध्यम से 155 वाहनों की जांच की गई। जिसमें एक चोरी एवं चार संदिग्ध मोटर साइकिल को बरामद किया गया। थाना प्रभारी सुपेला विजय कुमार यादव, इस दौरान थाना प्रभारी स्मृति नगर निरीक्षक राजेश साहू, थाना वैशाली नगर, थाना अण्डा, थाना अजाक, रक्षा टीम एवं एसीसीयू टीम के अधिकारी, कर्मचारियों की भूमिका रही।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news