Friday, February 20, 2026

DMF फंड घोटाला, आरोपी सतपाल छाबड़ा गिरफ्तार, 25 फरवरी तक पुलिस रिमांड

दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) फंड में करोड़ों रुपये की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरोपी सतपाल छाबड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुरुवार 19 फरवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 25 फरवरी 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। अपराध क्रमांक 02/2024 के तहत धारा 7 एवं 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 120बी, 467, 468 एवं 471 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

जांच में सामने आया है कि DMF फंड से संचालित कृषि अनुदान योजनाओं में नियमों की अनदेखी करते हुए बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं की गईं, जिससे शासन को गंभीर आर्थिक क्षति पहुंची। प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी ने शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं व्यापारियों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता को दरकिनार किया। आरोपी ने कथित रूप से करोड़ों रुपये की अवैध कमीशन नगद एवं अपने नातेदारों के बैंक खातों में प्राप्त की। जांच के दौरान वित्तीय लेन-देन, डिजिटल साक्ष्य और संबंधित दस्तावेजों की गहन पड़ताल में आरोपी की संलिप्तता के पर्याप्त प्रमाण मिले हैं।

फिलहाल मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच जारी है। ब्यूरो अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क और धन प्रवाह की कड़ियों को खंगाला जा रहा है, और आगे भी इस प्रकरण में और गिरफ्तारियां संभव हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news