दुर्ग : न्यूज़ 36 : घर के सामने खड़ी होंडा एक्टिवा स्कूटी की चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ने में मोहन नगर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की एक्टिवा जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी उमेश रजक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 फरवरी को उसके घर आकाश नगर सिकोला भाटा के सामने खड़ी उसकी एक्टिवा स्कूटी सीजी 08 ए वाई 4821 जिसकी कीमत 10000 रुपए थी ,को अज्ञात आरोपी ने चोरी कर लिया है। प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शुभम महोबे उर्फ लक्की 26 वर्ष पिता टीकाराम महोबे निवासी वार्ड नंबर 16 जयंती सब्जी मंडी के पीछे को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकड़ने में मोहन नगर थाना प्रभारी केशव कोसले ,प्रधान रक्षक कृष्ण कुमार भीमते, आरक्षक राजेश्वर साहू, सैमुअल की उल्लेखनीय भूमिका रही।
