Thursday, March 19, 2026

कोर्ट के आदेश पर ठग महिला के खिलाफ केस हुआ दर्ज

दुर्ग : न्यूज़ 36 : पद्मनाभपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला से ठगी करने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को उर्वशी साहू निवासी रायपुर नाका ने कोर्ट में निजी परिवाद लगाया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी रितू ताम्रकार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Oplus_16908288

उर्वशी ने बताया कि उसने निजी फाइनेंस कंपनी से किस्तों में ई रिक्शा खरीदी थी। जिसे उसका बेटा चलाता था। बेटे की तबीयत खराब हुई तो गाड़ी घर पर ही खड़ी रही। इसी दौरान आरोपी महिला ने ई रिक्शा को रायपुर निगम में अटैच कराने का आश्वासन किया। उसे प्रति दिन से हिसाब से 6 महीने का किराया दिया। लेकिन बाद में आरोपी ने न तो फाइनेंस कंपनी में किस्त जमा की। न उसे किराया दिया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news