भिलाई : न्यूज़ 36 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा अलर्ट के तहत जिले के प्रमुख हाईवे एवं मुख्य मार्गों पर बम निरोधक दस्ता एवं डाग स्क्वाड की सहायता से सघन जांच अभियान संचालित किया गया।

जांच के दौरान 18 भारी (चार पहिया/मल्टी-एक्सल) वाहनों तथा 155 आटो-डीलिंग की छोटी गाड़ियों को सर्विस लेन एवं मुख्य मार्ग से हटाया गया। मार्ग पर खड़े असुरक्षित एवं संदिग्ध श्रेणी के वाहनों को हटाकर यातायात को सुरक्षित एवं सुचारू बनाया गया।
अभियान अंजोरा से नेहरू नगर तथा नेहरू नगर, भिलाई -3 एवं कुम्हारी टोल तक निरंतर रूप से संचालित किया गया। पूरे दिन में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 577 कार्यवाही की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि हाई अलर्ट के मद्देनजर सुरक्षा एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु यह अभियान सतत रूप से जारी रहेगा तथा किसी भी संदिग्ध वाहन या गतिविधि की सूचना तत्काल नियंत्रण कक्ष में दें।
