Friday, November 28, 2025

दुर्ग नगर निगम के संपवेल में मिला शव,केयरटेकर को नोटिस

3 टंकियां के माध्यम से करीब 40,000 लोगों तक पहुंचता है पानी

दूषित पानी वितरण किए जाने का आरोप गलत : महापौर

नेता प्रतिपक्ष का आरोप दूषित पानी किया गया सप्लाई

दुर्ग : न्यूज़ 36 : बस स्टैंड दुर्ग के ठीक सामने स्थित नगर पालिक निगम के नलघर संपवेल में लाश मिली। इस संपवेल के माध्यम से शिक्षक नगर, पचरी पारा एवं सिविल लाइन के पानी टंकी में पानी की आपूर्ति की जाती है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा संपूर्ण से बॉडी को बाहर निकलवाया गया। महापौर ने कहा कि चोरी के उद्देश्य से व्यक्ति गुस्सा होगा और 18 फीट गहरी नाली में गिर गया। पानी के कारण बॉडी फूली है पुरानी नहीं है दूषित पानी सप्लाई नहीं किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था और दुरुस्त की जाएगी।नेता प्रतिपक्ष संजय कोल्हे ने बताया कि पुलिस ने बॉडी दो से तीन दिन पुरानी बताई गई है। यहीं दूषित पानी दुर्ग नगर निगम क्षेत्र की करीब 40,000 लोगों को वितरित किया गया। निगम प्रशासन की घोर लापरवाही है। दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए। निगम कमिश्रर दुर्ग ने इस मामले में कहा कि केयरटेकर को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

दुर्ग बस स्टैंड के ठीक सामने नगर पालिक निगम दुर्ग के नलघर स्थित संपवेल में आज सुबह 7:30 बजे के करीब ऑपरेटर पहुंचा। उसने देखा कि संपवेल के अंदर एक लाश है। तत्काल उसके द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने मौका स्थल पहुंचकर सबसे पहले बॉडी को बाहर निकाला।

इस सबंध में थाना प्रभारी कोतवाली नवीन कुमार राजपूत ने बताया कि बॉडी अज्ञात पुरुष की है। पानी पी लेने के कारण काफी फूल गई जिसके कारण शिनाख्त नहीं हो पाई है। लाश 2 से 3 दिन पुरानी लग रही है। बॉडी को निकाल करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 

दूषित पानी की सप्लाई नहीं की गई

नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार ने  कहा कि निगम के नलघर के संपवेल में मिली लाश पुरानी नहीं है। चोरी के उद्देश्य से अथवा नशे की हालत में व्यक्ति अंदर गया होगा जो 18 फीट गहरी वह 3 फीट चौड़ी नाली में गिर गया। जिसके कारण उसकी मौत हुई है। उन्होंने कहा कि दूषित पानी की सप्लाई नहीं की गई है। पानी में रहने के कारण बॉडी फूल गई है। यदि पानी दूषित होता तो उसमें बदबू आ जाती। और प्रभावित लोगों के द्वारा शिकायत की जाती। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए चौकीदार ड्यूटी पर था। सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करने के लिए नलघर स्थित संपवेल में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

Oplus_16908288

तीन टंकी में की जाती है पानी की सप्लाई

नेता प्रतिपक्ष संजय कोल्हे ने कहा कि नलघर स्थित नगर निगम दुर्ग के सम्पवेल से शिक्षक नगर, पचरी पारा एवं सिविल लाइन की पानी टंकी में पानी सप्लाई किया जाता है। इन तीन टंकियां से लगभग 40 हजार लोगों को जलापूर्ति की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन के द्वारा दूषित पानी की सप्लाई की गई है। जो निगम प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाता है। पानी जैसे संवेदन से मामले में नगर निगम प्रशासन गंभीर नहीं है इसके अलावा शक्तिनगर आर्य नगर गिरधारी नगर एवं अन्य क्षेत्र में स्थित पानी की टंकी की सुरक्षा के लिए चार दिवारी तक नहीं है। सुरक्षा के लिए चौकीदार तक की व्यवस्था नहीं की गई है। जिसके कारण आए दिन यहां और सामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। सुरक्षा के अभाव में कोई भी व्यक्ति पानी की टंकी में कुछ मिला दे तो बड़ी घटना होने की संभावना बनी रहती है।

केयरटेकर को कारण बताओं नोटिस

नगर पालिक निगम दुर्ग के कमिश्रर सुमित अग्रवाल ने इस संबंध में कहा कि संपवेल में लाश मिलन घोर लापरवाही है। इसलिए जिम्मेदार व्यक्ति को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news