Friday, November 28, 2025

दिवाली मिलन में बही काव्य रस धारा

राष्ट्रीय काव्य रसिक संस्थान में राज्य स्थापना,रजत जयंती की मनाई खुशियां

भिलाई : न्यूज़ 36 : राष्ट्रीय काव्य रसिक संस्थान के बैनर तले छत्तीसगढ़ काव्य रसिक संस्थान की अध्यक्ष संध्या जैन के निवास शांति नगर कोहका भिलाई में दिवाली मिलन और छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पर काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। इस काव्य गोष्ठी में शहर के अलावा विभिन्न शहरों के रचनाकारों ने भाग लिया।

Oplus_16908288

कार्यक्रम के आरंभ में योगेश्वर शर्मा ने मां सरस्वती का पूजन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
मेजबानी कर रहे कीर्ति कुमार जैन ने सभी कवियों का तिलक लगाकर एवं वरिष्ठ कवियों को शाल भेंट कर स्वागत किया। आयोजन में छत्तीसगढ़ काव्य रसिक संस्थान की अध्यक्ष संध्या जैन भिलाई से, रायपुर से इस संस्थान के महामंत्री अमृतांशु शुक्ला, आरव शुक्ला, रायपुर से ही योगेश्वर शर्मा योगी, महासमुंद से पुष्पलता भार्गव सुनंदा, भाटापारा से निवेदिता वर्मा मेघा, दुर्ग से फिरीत राम पटेल. बिलासपुर से राकेश अयोध्या, भिलाई से अशोक चोपड़ा, डॉ संध्या जैन राज, डा, नौशाद अहमद सिद्दीकी और रियाज खान गौहर सहित कई रचनाकारों ने काव्य की रसधार बहा कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में कीर्ति कुमार जैन एवं उनकी पुत्री त्रिशाला जैन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news