Sunday, March 22, 2026

बाल देखरेख संस्था अधीक्षक के 55 पदों की भर्ती, 8 नवंबर तक आवेदन

रायपुर : न्यूज़ 36 : महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बाल देखरेख संस्था के अधीक्षक पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 55 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित होगी। इसका आवेदन जमा करने 11अक्टूबर से शुरू हो चुका है।

इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाईट पर ऑनलाइन आवेदन 8 नवंबर 2025 (रात 11:59 बजे) तक कर सकते हैं। आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे। इस पद के लिए वेतन लेवल-9 (₹9300-34800 + ग्रेड पे ₹4300) निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है। हालांकि छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता की तो, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्रातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है। इनमें समाजशास्त्र, मनोविज्ञान या सामाजिक कार्य (Social Work) विषय में खातक अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयन परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगी।बपरीक्षा 300 नंबर का और साक्षात्कार 30 नंबर का होगा। कुल 330 अंक होंगे,परीक्षा में छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान के 50 और बालकों से संबंधित सामान्य ज्ञान के 100 सवाल पूछे जाएंगे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news