Sunday, March 22, 2026

राज्य तकनीकी शिक्षा में पहली बार जूडो शामिल

भिलाई : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित एकीकृत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पहली बार जूडो खेल को शामिल किया गया। यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग (यूटीडी), भिलाई में 10 अक्टूबर को के तकनीकी महाविद्यालयों से आए पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न वेट कैटेगरी में अपना दमखम दिखाया।

पुरुष वर्ग में 7 और महिला वर्ग में 8 वेट कैटेगरी के रोमांचक मुकाबलों के बाद विश्वविद्यालय स्तरीय जूडो टीम का चयन किया गया। प्रमुख चयनित खिलाड़ियों में लोकेश्वरी ठाकुर (बीआईटी दुर्ग), खुशबू साहू (सीएसवीटीयू यूटीडी), चतिका निर्मलकर, सौम्या गिरीगोस्वामी, तितिक्षा साहू, मंजीत पाटले, तोमन साहू,आयोजिताई चयनित खिलाड़ी अब अभा एवं पूर्वी क्षेत्र अंतर विवि स्पर्धा में सीएसवीटीयू का करेंगे प्रतिनिधित् अभिनाश, अभिषेक टंडन, श्रवण वर्मा, ओमप्रकाश, अनुज कुमार और हर्ष तिवारी शामिल हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पंकज मिश्रा (निदेशक, यूटीडी) ने कहा कि सीएसवीटीयू युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों में भी प्रोत्साहित कर रहा है, जिससे उनमें अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है। अध्यक्षता मुख्य वित्त अधिकारी श्रीमती का नीतू पाण्डेय ने की। विशेष अतिथियों में डॉ. मीरी, शेषनारायण साहू, आर.जी. ब्रजेश, डॉ. हरीश घृतलहरे एवं किंशुक वर्मा उपस्थित थे। आयोजन का संचालन विश्वविद्यालय खेल निदेशक किशोर कुमार भारद्वाज ने किया। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी अब अखिल भारतीय एवं पूर्वी क्षेत्र अंतरविश्वविद्यालय प्रतियोगिता में सीएसवीटीयू का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ खेल अधिकारी, प्रशिक्षक, जूडो संघ के सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news