मोरिद भिलाई तीन में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, जुटेंगे प्रदेश भर के कलाकार
भिलाई : न्यूज़ 36 : पुरखा के सुरता जन कल्याण समिति की ओर से 70 के दशक की ख्याति प्राप्त महिला पंथी कलाकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिनीमाता सम्मान प्राप्त अमृता बारले की द्वितीय पुण्यतिथि पर राज्य स्तरीय सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह 12 अक्टूबर को ग्राम मोरिद भिलाई तीन में सुबह 11 बजे से आयोजित है।
कार्यक्रम के संयोजक पद्मश्री राधेश्याम बारले ने बताया कि इस सुरता अमृता बारले, पंथी शिखर सम्मान एवं वैचारिक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल होंगे। अध्यक्षता अहिवारा विधायक राजमहन्त डोमन लाल कोर्सेवाडा करेंगे।
विशिष्ट अतिथि धरसींवा विधायक एवं फ़िल्म अभिनेता अनुज शर्मा , केश शिल्प कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन रायपुर ,ओजस्वी मंडावी सदस्य महिला आयोग छत्तीसगढ़ ,दन्तेवाड़ा, डॉ चुरामन सिंह साहू वरिष्ठ कवि बेरला , वरिष्ठ समाज सेवी होली राम डड़सेना खरसिया रायगढ़, सुनील ठाकुर पूर्व सदस्य कर्मकार बोर्ड , डॉ रोहित मिरी एसोसिएट प्रोफेसर सीएसवीटीयू भिलाई , गीता बंजारे राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित रिसाली, वाय अप्पल नायडू समाज सेवी भिलाई , इंद्रजीत (छोटू) समाज सेवी और शैलेंद्र शैली जिला भाजपा मंत्री दुर्ग होंगे। डॉ. बारले ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
इनमें अंतरराष्ट्रीय मांदर वादक गौकरण दास बघेल के नेतृत्व में 50 मांदर वादकों की एक साथ जुगल बन्दी और ख्याति प्राप्त लोक गायक तुषान्त बारले की रंगारंग प्रस्तुति सहित कई आकर्षण होंगे। आयोजन के वैचारिक सत्र में ‘‘महिला पंथी नृत्य में अमृता बारले का योगदान” विषय पर प्रमुख वक्ता भरत लाल कुर्रे अपने विचार रखेगे। वहीं ‘‘महिला पंथी नृत्य का महिला सशक्तिकरण पर प्रभाव” विषय पर भूपेंद्र चाणक्य तवेरा बालोद अपना वक्तव्य देगे।
