Wednesday, September 30, 2026

मोहलई क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की लाश मिलने से हड़कंप

दुर्ग : न्यूज़ 36 : शहर के मोहलई क्षेत्र में बिजली ऑफिस के ठीक सामने आज सुबह एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी तापेश्वर नेताम के मार्गदर्शन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि अंतिम निष्कर्ष पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।घटनास्थल के पास एक एक्टिवा स्कूटी भी बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर थाना ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news