Sunday, March 22, 2026

सांदीपनी एकेडमी में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

भिलाई : न्यूज़ 36 : सांदीपनी एकेडमी, अछोटी में 08 अक्टूबर 2025 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एक सार्थक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों, स्टाफ एवं आमजन में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जीवन में मानसिक संतुलन बनाए रखने के उपायों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. प्रमोद गुप्ता (डायरेक्टर, सिम्हान्स) आमंत्रित थे। उन्होंने अपने प्रेरक व्याख्यान में कहा कि मानसिक स्वास्थ्य का गहरा संबंध शारीरिक स्वास्थ्य से है, और यदि मन स्वस्थ है तो शरीर स्वतः स्वस्थ रहता है। उन्होंने तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, योग, ध्यान और संतुलित दिनचर्या की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
युवाओं को उन्होंने भविष्य की चिंता, संबंधों की जटिलता एवं सोशल मीडिया के आकर्षण से बचने के व्यावहारिक उपाय भी बताए। डॉ. गुप्ता ने कहा कि मानसिक रोगों से ग्रसित व्यक्तियों के प्रति सहानुभूति एवं सहयोग का भाव रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. स्वाति श्रीवास्तव के स्वागत उद्बोधन से हुआ। विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तर सत्र में अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यशाला का संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. मीना पाण्डेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ. संध्या पुजारी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

यह कार्यक्रम संचालक महेंद्र चौबे के संरक्षण में, प्रशासनिक अधिकारी सुधीर तिवारी, IQAC कोऑर्डिनेटर गुलशन कुमार बेहेरा, तकनीकी सहायक जितेश कुमार साहू, NSS कार्यक्रम अधिकारी तथा समस्त स्टाफ सदस्यों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news