Sunday, March 22, 2026

त्योहारों से पहले दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल ने 11 पुलिस अधकारियों का किया तबादला

कानून व्यवस्था को बनाया और मजबूत

दुर्ग : न्यूज़ 36 : आगामी त्योहारी सीजन में कानून व्यवस्था को और सख्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के 11 निरीक्षक, उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है।

 

जारी सूची के अनुसार :

निरीक्षक नितिन वर्मा को राहत केंद्र दुर्ग से थाना प्रभारी भिलाई नगर

निरीक्षक गोविंद कुमार सिंह को राहत केंद्र दुर्ग से थाना प्रभारी जामुल

निरीक्षक संतोष कुमार चवले को राहत केंद्र दुर्ग से थाना प्रभारी अमलेश्वर

निरीक्षक प्रशांत मिश्रा को थाना भिलाई नगर से सिविल लाइन

निरीक्षक प्रभात त्रिपाठी को थाना जामुल से राहत केंद्र दुर्ग

निरीक्षक प्रकाशराव को थाना पुलगांव से राहत केंद्र दुर्ग

एसआई अमित आडवाणी को थाना भिलाई नगर से अंजोरा

एसआई इमरान सैयद को थाना पुलगांव से चौकी प्रभारी नगपुरा

एएसआई जयकुमार देशमुख को थाना पुलगांव से चौकी प्रभारी नगपुरा

एसआई रितेश साहू को चौकी प्रभारी अंजोरा से थाना भिलाई-3

एसआई सोनराम यादव को थाना प्रभारी नगपुरा से थाना भिलाई-3

इस व्यापक फेरबदल को त्योहारी सीजन में सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिले में गणेशोत्सव, दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे बड़े आयोजनों के बाद आने वाले हिन्दू धर्म के सबसे बड़े पर्व दीपावली के मद्देनज़र यह कदम कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए अहम साबित होगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news