Sunday, March 22, 2026

वृद्ध जनों का साल एवं श्रीफल भेंट कर किया गया सम्मान

साजा (अभिषेक) : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार बेमेतरा जिले मे साजा तेंदूभाटा पंचायत के सभागार मैं वृद्ध जनों को साल एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया गया इस दौरान वहां पर उपस्थित अधिवक्ता संघ सजा के अध्यक्ष मूलचंद शर्मा ने वेद जनों का सम्मान करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर और पूंजी है जिनके मार्ग निर्देशन में समाज सही दिशा में कार्यकर्ता है आज की युवा पीढ़ी को वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना चाहिए बिना वरिष्ठ जनों के समाज अधूरा रहता है । बुजुर्गों से हमें असीमित अनुभव प्राप्त होता है नई पीढ़ी को सभ्यता संस्कृति नैतिकता सदाचारी परोपकार जैसे उच्च मानवी मूल्य की शिक्षा प्राप्त होती इस आयोजन में वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज शर्मा सरपंच पुरुषोत्तम तिवारी अधिवक्ता मां घोगरे सहित ग्राम के प्रबुद्ध जन नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम का आयोजन विधिक साक्षरता प्रभारी नागेश सिंह द्वारा किया गया

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news