Sunday, March 22, 2026

बीएसपी ने रचा उत्पादन और प्रेषण का नया कीर्तिमान

भिलाई : न्यूज़ 36 : सेल-बीएसपी ने सितम्बर 2025 में विभिन्न उत्पादन एवं प्रेषण मापदंडों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह प्रदर्शन भिलाई इस्पात संयंत्र की परिचालन दक्षता, संसाधनों के सर्वोत्तम उपयोग तथा टीम भावना का परिचायक है, जो इसे देश के अग्रणी इस्पात उत्पादक के रूप में स्थापित करता है और भारत के अवसंरचनात्मक विकास में इसके महत्त्वपूर्ण योगदान को सशक्त करता है।

इस्पात गलनशाला-3 (एसएम्एस-3) में संयंत्र ने 1,16,493 टन ब्लूम उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया, जो सितम्बर 2024 में प्राप्त 1,14,404 टन के पिछले सर्वोत्तम प्रदर्शन से अधिक है। वहीं रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल में भी संयंत्र ने उत्कृष्ट उपलब्धियाँ दर्ज कीं। इस इकाई में कुल फिनिश्ड रेल्स उत्पादन 1,33,366 टन तथा प्राइम रेल्स उत्पादन 1,22,081 टन रहा, जो क्रमशः सितम्बर 2020 में दर्ज 1,23,309 टन और 1,09,717 टन के पिछले रिकॉर्ड को पार करता है। लॉन्ग रेल कॉम्प्लेक्स ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 98,238 टन का कुल लॉन्ग रेल उत्पादन दर्ज किया, जो सितम्बर 2023 में प्राप्त 84,322 टन के पूर्ववर्ती सर्वोत्तम आंकड़े से अधिक है। प्रेषण के क्षेत्र में भी बीएसपी ने अपनी प्रगति को और सुदृढ़ किया। यूआरएम में लॉन्ग रेल्स लोडिंग 81,719 टन तक पहुंची, जबकि कुल लॉन्ग रेल लोडिंग 96,744 टन रही, जो सितम्बर 2023 में प्राप्त 74,198 टन और 86,406 टन के पूर्व सर्वोत्तम प्रदर्शन से अधिक है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news