Wednesday, September 30, 2026

नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी पुलिस ने चार आरोपियों धरदबोचा

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग खाद्य निरीक्षक, पर्यवेक्षक, चपरासी सहित अन्य पदों पर भर्ती के नाम पर अलग-अलग आवेदकों से 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में मनोज कुमार साहू (40) अंजोरा, रजत वर्मा (25) भिलाई नगर, मुकेश वर्मा (53) भिलाई नगर और महेश हिरावं (63) हरिनगर दुर्ग शामिल है। चारों आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

महमरा निवासी प्रार्थी दीपेश कुमार निषाद (26) ने पुलगांव थाना में लिखित आवेदन पेश किया कि उनके गांव के मनोज साहू द्वारा अपने साथी मुकेश वर्मा तथा उसका भांजा रजत वर्मा के साथ मिलकर खाद्य निरीक्षक के पद पर नौकरी लगाने के लिए चार लाख रुपये की मांग की थी। आरोपियों ने दो लाख रुपये नकद व आनलाइन के माध्यम से प्राप्त किया और फर्जी नियुक्ति आदेश को वाट्सएप किया। नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए और नौकरी नहीं लगाकर धोखाधड़ी की।

पुलिस ने घटना का मास्टर माइंड आरोपी मनोज कुमार साहू से लोगों को दिए गए फर्जी नियुक्ति पत्र व अन्य कागजात व मोबाइल जब्त किया है। रजत वर्मा और मुकेश वर्मा से फर्जी दस्तावेज एवं मोबाइल, फर्जी नियुक्ति पत्र बनाने वाले महेश हिरावं को सेक्टर 6 भिलाई ए मार्केट से गिरफ्तार किया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news