भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर निगम भिलाई के 77 एमएलडी फिल्टर प्लांट में खराबी आ गई है। इसे बनाने के लिए निगम प्रशासन शट डाउन लेगा । इस कारण से पटरीपार क्षेत्र के आधे से ज्यादा क्षेत्र आबादी को 9 और 10 अक्टूबर को नल से पानी सप्लाई नहीं किया जा सकेगा। इन दो दिनों में लोगों को पानी की किल्लत ना हो, इसको ध्यान में रखते हुए टैंकर से पानी की सप्लाई की जाएगी।
फिल्टर प्लांट के पम्प हाउस में स्थापित कॉमन मैनी फोल्ड पाईप में लीकेज हो गया है, जिसके संधारण के लिए करीब 2 दिन लगने की संभावना है। 1000 एम.एम. डाया की इस मेन पाईप लाईन का संधारण काम 8 अक्टूबर को शुरू किया जाएगा। इस दिन सुबह सभी को पानी दिया जाएगा और फिर सभी टंकियों को फूल भर देंगे। इसके बाद काम चालू करेंगे। ताकि अगले दिन टंकी में भरी पानी को लोगों को दिया जा सके। ताकि संधारण काम में देरी होने पर लोगों को पीने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके। निगम अफसरों ने बताया कि इसकी वजह से कोहका, कुरूद, हाउसिंग बोर्ड, वैशालीनगर, मदर टेरेसा, चंद्रा मौर्या, छावनी की दोनों टंकी, खुर्सीपार से सप्लाई प्रभावित रहेगा। अधिकारियों की माने तो यह जिस मेन पाइप लाइन में लीकेज है वह करीब 15 साल पुरानी है।
