भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम भिलाई जोन क्रमांक-04 शिवाजी नगर अंतर्गत सफाई व्यवस्था, डायरिया पीड़ितो से पूछताछ, अवैध नल कनेक्शन सहित पानी का सेंपल का आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण किए ।
निगम आयुक्त एवं जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे द्वारा वार्ड क्रमांक-51 डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद नगर में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रतिदिन डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, मोहल्लो व नालियों की सफाई के साथ दवाई छिड़काव कराने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को निर्देशित किए है। आयुक्त ने डायरिया पीड़ित मरीजो से मिलकर स्वास्थ्य के संबंध में आवश्यक चर्चा किए और उन्हे पानी उबालकर पीने, घर में बने गरम भोजन का सेवन करने की सलाह दिए। साथ ही बाहर के खादय पदार्थ का सेवन करने से मना किया गया है। स्थानीय निवासियों द्वारा घर के बाहर अवैध रूप से नल कनेक्शन लेकर पानी भर रहे है, उनके उपर चालानी कार्यवाही करने जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी निर्देशित किए है।
वार्ड के अलग-अलग स्थानों से जहां पर हैण्डपंप एवं भागीरथी योजना से नल लगाया गया है, उसके पानी का सेंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजने निर्देशित किया गया है। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, उप अभियंता, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जोनल सहित सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
