Sunday, March 22, 2026

आयुक्त ने स्थानांतरण हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को दी बिदाई

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग नवा रायपुर द्वारा आदेश जारी कर नगर निगम भिलाई में कार्यरत सुश्री विनीता वर्मा कार्यपालन अभियंता को दुर्ग, कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा भिलाई-चरोदा, सिद्वार्थ साहू उप अभियंता को दुर्ग, अजय शुक्ला सहायक अधीक्षक को बिलासपुर, शरद दुबे डाटा एन्ट्री आपेरटर को जगदलपुर एवं संजय शर्मा स्टेनो टायपिस्ट को कोरबा स्थानांतरण किया गया है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा दिनांक 3 सितम्बर को सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारमुक्त कर दिया गया है। ये अधिकारी व कर्मचारी अपने नवीन निकाय में ज्वाइंनिग कर अपनी सेवाएं प्रदान करेगें। आज निगम सभागार में सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स-सम्मान बिदाई देकर शुभकामनाएं प्रदान किया गया।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news