Tuesday, March 10, 2026

चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने रविवार को असामाजिक तत्व पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नयापारा नदी रोड मोड़ के आगे एक युवक धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी का नाम हेमंत उर्फ हेमू सारथी (28 वर्ष), निवासी मठपारा वार्ड-03, चंडी मंदिर के पीछे, दुर्ग है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने मौके पर ही एक धारदार लोहे का चाकू बरामद किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध क्रमांक 397/2025 दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

इस कार्रवाई में सउनि बिहारी लाल धुवं और आरक्षक श्रवण प्रजापति की अहम भूमिका रही।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news