Tuesday, March 10, 2026

उद्यानिकी महाविद्यालय साजा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अन्तर्गत दीक्षारंभ सत्र 2025-26 का आयोजन

साजा (अभिषेक) – महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग के माननीय कुलपति प्रोफेसर रवि आर. सक्सेना के कुशल दिशा निर्देशन में आज दिनांक 22 अगस्त, 2025 को उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, साजा, बेमेतरा में उत्साहपूर्वक शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु अभिप्रेरित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अन्तर्गत दीक्षारंभ सत्र के आयोजन का आरम्भ किया गया है। इस दीक्षारम्भ सत्र में अगामी दो सप्ताह तक विद्यार्थियों को निरंतर महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विश्वविद्यालय स्तर पर होने वाले खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, नई शिक्षा नीति 2020 के तहत् विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ ही दीक्षारंभ के संबंध में संक्षेप में जानकारी दिया जायेगा। महाविद्यालय में आयोजित इस दीक्षारम्भ सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख एवं प्रिंसिपल साइंटिस्ट, रिजनल रिसर्च स्टेशन, आई.सी.ए.आर. – केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसन्धान संस्थान, पाली, राजस्थान से डॉ. अनिल कुमार शुक्ला के द्वारा विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुये उद्यानिकी फसलों में होने वाले नवाचार एवं अनुसंधान के संबंध में जानकारी बताया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती पिंकी मनहर, अनुविभागीय अधिकारी, साजा विद्यार्थियों को समय के महत्व को समझाते हुये प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारी व विद्यार्थी जीवन में स्वयं की तैयारी व व्यक्तिगत अनुभवों को साझा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में दीक्षारम्भ कार्यक्रम में उपस्थित हुये डॉ. ललित कुमार रामटेके, अधिष्ठाता कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, साजा, बेमेतरा और डॉ. वीणा त्रिपाठी, प्राचार्य, पंडित जवाहर लाल नेहरू कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय, बेमेतरा के द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन, शिक्षा में समय के महत्व, विद्यार्थियों को विद्यार्थी जीवन में चरित्र निर्माण व संयम के संबंध में अवगत कराया गया। आज के इस दीक्षारम्भ कार्यक्रम में उद्यानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता, डॉ. पी.के. तिवारी जी ने समस्त नवप्रवेशित विद्यार्थियों को जीवन में उद्यानिकी विषय में शिक्षा व रोजगार के संबंध में अवगत कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय की फैकल्टीज श्रीमती मनीषा कश्यप ने दीक्षारंभ की प्रथा के संबंध में, श्रीमती पुष्पांजली पंकज ने विश्वविद्यालय शैक्षणिक नियमावली के संबंध में, डॉ. खुशबू साहू ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, डॉ. ओमप्रकाश राजवाड़े ने जीवन में उद्यानिकी का महत्व व रोजगार की संभावनाएं, डॉ. नरेश कुमार ने एन्टी रैगिंग, छात्रवृत्ति नियमावली आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी से विद्यार्थियों को अवगत कराया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, विश्वविद्यालयीन खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम की जानकारी डॉ. स्मृति ध्रुव के द्वारा एवं विद्यार्थियों का फीडबैक सेशन डॉ. शलाखा जॉन के द्वारा कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रवेशित विद्यार्थियों द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों को तिलक लगाकर स्वागत उपरांत सरस्वती पूजन एवं वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आने वाले दो सप्ताह तक महाविद्यालय के विद्यार्थियों को देश के भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् के संस्थानों एवं कृषि तथा उद्यानिकी विश्वविद्यालयों के जाने-माने वैज्ञानिकों व उत्कृष्ट कृषकों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन में महाविद्यालय के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं साहिल सिन्हा, वैशाली, लखन सिन्हा, श्रुति शर्मा, शिवानी, संध्या, अवधेश, विकास, अखिल,कामिनी, पूजा, हेमलता, अंकिता एवं नमिता आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news