Thursday, August 21, 2025

साय सरकार के विस्तार से पहले दुर्ग में गहरा सन्नाटा,शहर डूबा शोक में

दुर्ग : न्यूज़ 36 : साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में मंगलवार सुबह 11 बजे तीन नए मंत्री शपथ लेंगे। इसमें विधायक गजेंद्र यादव भी शामिल हैं। लेकिन मंत्री बनने के बाद भी दुर्ग में जश्न का माहौल नहीं होगा।
दरअसल वरिष्ठ नेता बीसे यादव ने बैगापारा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
बीसे यादव, पूर्व मंत्री हेमचंद यादव के राजनीतिक गुरु रहे हैं। दुर्ग में भाजपा को स्थापित करने में उनका बड़ा योगदान रहा। उन्होंने शिवसेना से मोतीलाल वोरा के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था। उनके निधन से यादव समाज सहित पूरे शहर में शोक की लहर है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news