Tuesday, March 10, 2026

नशे और साइबर अपराध के खिलाफ महिला रक्षा टीम का अभियान

भिलाई : न्यूज़ 36व: महिला रक्षा टीम ने सेंट जेवियर स्कूल बोरसी और मैत्री गार्डन भिलाई में विश्वास अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया। बच्चों और आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणाम, सोशल मीडिया सुरक्षा और आपातकालीन नंबर 112 व 1930 की जानकारी दी गई।

सीएसपी दुर्ग हर्षित मेहर (भा.पु.से.) ने साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताए। थाना प्रभारी पदमनाभपुर राजकुमार लहरे ने यातायात और नशे से बचाव की जानकारी दी। एएसआई संगीता मिश्रा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर व पॉक्सो एक्ट के प्रावधान बताए।

कार्यक्रम में बच्चों ने स्लोगन, कविता और पेंटिंग के जरिए नशे के खिलाफ संदेश दिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अभियान को और प्रभावी बनाया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news