Thursday, August 21, 2025

दुर्ग जेल में बंद सजा काट रहे आजीवन कैदी की मौत

दुर्ग : न्यूज़ 36 : ग्राम टिकरी थाना अर्जुंदा, जिला बालोद निवासी राधेश्याम यादव (58 वर्ष), जो हत्या समेत गंभीर धाराओं धारा 302, 450, 506 में दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास की सजा काट रहा था, उसकी मृत्यु हो गई। राधेश्याम यादव को 26 फरवरी 2013 से दुर्ग जेल में बंद रखा गया था। बीते दिनों उसकी तबीयत खराब होने पर चिकित्सकों की सलाह पर उसे दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
भर्ती के दौरान 17 अगस्त 2025 की रात 9 बजे इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राधेश्याम यादव को बालोद में सजा हुई थी, इसके बाद उसे दुर्ग जेल में रिफर किया गया था।

मृत्यु की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने आवश्यक कार्यवाही की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सूचना दे दी गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news