Friday, March 20, 2026

रोज म्यूजिकल ग्रुप की संगीतमय प्रस्तुति ‘द लेजेंड्स नाइट’ में जुटे संगीत प्रेमी

रफी, लता व किशोर के गीतों ने समां बांधा, दर्शकों की मिली वाहवाही

भिलाई : न्यूज़ 36 : इस्पात नगरी भिलाई को संगीत प्रेमियों की संस्था रोज म्यूजिकल ग्रुप की ओर से संगीतमय प्रस्तुति ‘द लेजेंड्स नाइट’का आयोजन मंगलवार 12 अगस्त की शाम सत्य विजय ऑडिटोरियम सेक्टर-5 भिलाई में किया गया। इस संगीतमय संध्या में महान फिल्मी सुरसाधकों लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश चंद्र माथुर सहित सुनहरे दौर के सभी कलाकारों के एक से बढ़कर एक नगमे पेश किए गए।
मुख्य अतिथि शहर महापौर नीरज पाल थे। विशेष अतिथि समाजसेवी कैलाश बरमेचा, बीडी निजामी, दल्ली राजहरा से लतीफ खान, संगीत शिक्षक रफीक अली, संगीत जगत से जुड़े विशेष अतिथि वॉइस ऑफ़ छत्तीसगढ़ के अनिल बल्लेवार, राजेश जैन सराफ, साईं म्यूजिकल ग्रुप दुर्ग के हाजी मिर्जा बेग, शारिक अली मन्नी, कशिश ग्रुप से जाहिद अली, आर्केस्ट्रा जुनून से संदीप राजपूत, सीमा पटेल, आर्केस्ट्रा शाहिद-आरिफ से शाहिद खान, अनामिका ग्रुप से तरुण देशमुख, मोहम्मद खान रिजवी और विशाल गुप्ता उपस्थित थे।
आयोजन की शुरुआत में अतिथियों ने फिल्मी पार्श्व गायन के महान कलाकारों दिवंगत मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर, किशोर कुमार और मुकेश को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सभी कलाकारों की सधी हुई प्रस्तुतियों के लिए शुभकामनाएं दी। देर रात तक चली इस सुरमयी संध्या में 40 से ज्यादा सुरीले नगमों की प्रस्तुति हुई। जिसमें हमसफर मेरे हमसफर, दिल ने फिर याद किया, चाहूंगा मैं तुझे शाम सवेरे, करवटें बदलते रहे, तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती, मुझे तुम मिल गए हमदम, पत्थर के सनम, आंखों ही आंखों में इशारा हो गया, ओ हंसिनी, मेरे मन की गंगा, तारों में सजके, तुझको पुकारे मेरा प्यार और हंसता हुआ मेरा चेहरा सहित सुनहरे दौर के एक से बढ़कर एक गीतों को कलाकारों ने पेश किया। रोज म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों में इन कलाकारों में युसूफ जमाल, सुखबीर सिंह ब्रोका, आरिफ हुसैन, ख्वाजा अजमुद्दीन, संजय लाल, कासिम रायपुरी, शौकत इकबाल, नरेंद्र कुमार ताम्रकार, हुपेंद्र, संजय सिंह, नीतू गोस्वामी, भारती जैन, आरती ठाकुर, सरस्वती चित्रा, शिखा मलिक, सी किरण, बेबी अलीना, बेबी नियति शुक्ला, सचिन सोनवानी रायपुर, रोज म्यूजिकल ग्रुप के मोहम्मद अली और कमाल अख्तर ने अपने सुरों का जादू बिखेरा। इन कलाकारों के साथ ऑर्केस्ट्रा टीम में सिंथेसाइजर पर वृंदावन मालिक व संजय सिंह, गिटार पर आशुतोष लांजेवार,ढोलक पर सदानंद चंदेल, इलेक्ट्रॉनिक पैड पर आशुतोष मलिक व दीप और हैंडसोनिक पर उपेंद्र ने संगत की। देर रात तक श्रोता इन गीतों भरी महफिल में मौजूद रहे और कलाकारों की हौसला अफजाई की।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news