Friday, March 20, 2026

विधायक ईश्वर साहू ने सपरिवार कांवर लेकर 18 कि.मी कांवरियों के साथ पदयात्रा की

साजा (अभिषेक) : न्यूज़ 36 : सावन के आखरी सोमवार को साजा महामाया मंदिर से सहसपुर प्राचीन शिव मंदिर तक विशाल कांवर यात्रा निकाली गई। विधायक ईश्वर साहू सपरिवार कांवर लेकर पदयात्रा करते हुए 18 किलोमीटर दूर प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। सुबह से ही कांवरियों का दल जत्थे में महामाया मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुआ, वहां से जल लेकर तेंदू भाटा मोहगांव देवकर होते हुए कांवरिया सहसपुर पहुंचे गांव गांव में ग्रामीणों ने कांवरियों पर फूल बरसा कर स्वागत किया । यात्रा में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष हिमांशु वर्मा, उपाध्यक्ष प्रेरणा शौर्य जीत सिंह, हरिशंकर टावरी,मंडल अध्यक्ष बुलॉक साहू, केशव पटेल,नारद वर्मा, जनपद अध्यक्ष जितेंद्र साहू, लुकराम साहू, त्रिलोकी साहू, नेतराम,नगर पंचायत साजा के पाषर्दगंण सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन यात्रा में शामिल हुए। महिलाओं ने भी कांवर लेकर पदयात्रा की।

विधायक द्वारा पहली बार इस तरह का आयोजन किए जाने से लोगों में हर्ष का माहौल रहा। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, कांवर लेकर पहुंचे कांवरियों का सहसपुर वासियों ने उत्साह से स्वागत किया। विदित हो कि इसी प्राचीन मंदिर में कुछ माह पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं ने भी जलाभिषेक किया था।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news