Thursday, March 19, 2026

ब्लॉक रिसोर्स पर्सन बनने प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकगण

नई शिक्षा नीति 2020 पर आधारित नवीन पाठ्य पुस्तक पर जारी है प्रशिक्षण

भिलाई : न्यूज़ 36 : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) दुर्ग की ओर से नई शिक्षा नीति 2020  के अनुसार नवीन पाठ्यपुस्तक पर आधारित विषय वार सामाजिक विज्ञान, इंग्लिश, गणित विषय पर प्रशिक्षण 21 जुलाई से 25 जुलाई तक आयोजित किया गया। जिसमें बालोद व दुर्ग जिला से लगभग 100  शिक्षक/  शिक्षिकाओं ने  ब्लॉक रिसोर्स पर्सन  (बीआरपी)  बनने का प्रशिक्षण लिया।
संस्थान की प्राचार्य श्रीमती मधुलिका तिवारी के निर्देशन पर यह आवासीय प्रशिक्षण चरणवार आयोजित किए जा रहे हैं। प्राचार्य श्रीमती तिवारी ने बताया कि सामाजिक विज्ञान, इंग्लिश , गणित विषय का प्रशिक्षण 21 जुलाई से 25 जुलाई तक चला और संस्कृत, हिंदी विज्ञान विषय का प्रशिक्षण दिनांक 28 जुलाई से 1 अगस्त तक आयोजित है। सहायक प्राध्यापक संध्या शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण कक्षा 6 वीं के विषयों में   एनसीईआरटी के द्वारा कक्षागत पाठ्य सामग्री में संशोधन  या परिवर्तन किया गया है, इसलिए यह प्रशिक्षण अति महत्वपूर्ण है।


संकाय सदस्य सत्येन्द्र शर्मा  ने  अपने व्याख्यान में  सभी ब्लॉक रिसोर्स पर्सन को बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 के चार प्रमुख स्तंभ हैं,क्वालिटी, इक्विटी, एक्सेस और अकाउंटेबिलिटी, साथ में नई शिक्षा पद्धति 5+3+3+4 फ़ॉडेशनल,प्रीपेटरी,मिडिल एवं सेकेंडरी लेवल पर कक्षाएं संचालित होगी। संगीत, कला व थियेटर की बारीकियों पर जानकारी देने के लिए  पूर्व प्राचार्य डॉ रजनी नेल्सन  व डॉ सोनाली चक्रवर्ती एवम् व्यवसायिक शिक्षा पर व्याख्यान देने के लिए डॉ निशा शर्मा, विषय विशेषज्ञ, दाऊ वासुदेव चंद्राकर कृषि महाविद्यालय अंजोरा दुर्ग से अतिथि वक्ता के तौर पर आमंत्रित किए गए। विषय समन्वयक  डॉ नीलम दुबे,डॉ वंदना सिंह, अनुजा मुरेकर , आभा वर्मा खोसला एवं  डीआर जी के द्वारा रोचक ढंग से सहज, सरल तकनीक  के साथ सभी विकासखंड  दुर्ग ,पाटन , धमधा , बालोद, गुंडरदेही,गुरूर, डौडी एवं डौंडीलोहारा से आए हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं। डाइट की प्राचार्या मधुलिका तिवारी ने प्रशिक्षण हेतु जगह उपलब्ध कराने के लिए अपोलो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस अंजोरा दुर्ग का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news