Thursday, March 19, 2026

आम आदमी पार्टी प्रदेशव्यापी संगठन के विस्तार की कवायद तेज – वदूद

भिलाई : न्यूज़ 36 : आम आदमी पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में पार्टी के विस्तार और संगठन की मजबूती के लिए कवायद शुरू हो गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने बताया कि आगामी 30 जुलाई तक सभी जिलों में जिला स्तरीय मीटिंग रखी गयी है और उसके बाद जोन स्तरीय सम्मलेन रखा जायेगा, जिसमें प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेंगे। छत्तीसगढ़ में पार्टी ने 7 ज़ोन बनाकर प्रदेश पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक -समन्वयक नियुक्त किया है, जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंग को सरगुजा जोन एवं कोरबा-रायगढ़ ज़ोन, प्रदेश महासचिव (मीडिया, सोशल मीडिया प्रभारी) मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय को बिलासपुर -जांजगीर-चांपा ज़ोन,प्रदेश महासचिव वदूद आलम को रायपुर-महासमुंद ज़ोन, प्रदेश उपाध्यक्ष देवलाल नरेटी और प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल को बस्तर जोन, कांकेर ज़ोन एवं दुर्ग- राजनांदगाव ज़ोन की पर्यवेक्षक-समन्वयक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है।
प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने कहा कि आम आदमी पार्टी भारत की पहली ऐसी पार्टी है जो अपने गठन के सिर्फ 12 साल में ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल किया और सभी जिलों मे पार्टी द्वारा जल्द ही नए सदस्यों को जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जायेगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news