भिलाई : न्यूज़ 36 : पंचशील पंजाबी समाज की वार्षिक आमसभा सुपेला कॉफी हाउस में रखी गई। जिसमें अध्यक्ष के तौर पर नरेश खोसला का तीन वर्षीय कार्यकाल पूरा होने पर चुनाव अधिकारी बलबीर सहगल की निगरानी में नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव हुआ। इस दौरान कैलाश मल्होत्रा को अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुन लिया गया। उपस्थित लोगों ने नए अध्यक्ष कैलाश मल्होत्रा को बधाईयां दी।
कैलाश मल्होत्रा ने पूर्व अध्यक्ष नरेश खोसला की विशिष्ट सेवाओं के लिए शाल और रामदरबार भेंट कर उनका सम्मान किया। समाज की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष-कैलाश मल्होत्रा, महासचिव-जितेन्द्र उप्पल,कोषाध्यक्ष-राम ओबेरॉय,उपाध्यक्ष-राकेश मल्होत्रा,संयुक्त सचिव- उमेश ग्रोवर,कार्यकारी सदस्य- भूषण अधलखा और हेमंत सोनी,मुख्य समन्वयक अजय भसीन चुने गए। वहीं संरक्षक के तौर पर मार्गदर्शन हेतु सभी पूर्व अध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित सदस्यों को शामिल किया गया है और एसोसिएशन की विशिष्ट गतिविधियों और सदस्यों के कल्याण हेतु उप-समितियाँ गठित की गई। धन्यवाद ज्ञापन इलेक्शन ऑफिसर बलबीर सहगल ने दिया।
